फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजीसी ने सीआरएसयू प्रशासन को सात दिन का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग में पीएचडी दाखिलों में हुई अनियमितताओं को लेकर यूजीसी ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायतकर्ता विक्रम कुमार की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने विश्वविद्यालय की कुलसचिव को पत्र जारी कर सात दिनों के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने विज्ञापन में केवल चार सीटों का जिक्र किया था जिन्हें बाद में नियमों के विरुद्ध बढ़ाकर 12 कर दिया गया। इसके अलावा, आरक्षण नीति की अनदेखी, मेरिट सूची को सार्वजनिक न करने और फैकल्टी क्षमता से अधिक शोधार्थियों को प्रवेश देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। एबीवीपी ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यूजीसी की इस दखल के बाद अब पूरी प्रवेश प्रक्रिया पर रद्द होने की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें