फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना खुर्द की बेटी तमन्ना बनीं लेफ्टिनेंट, कोलकाता में मिली तैनाती

Sun, 01 Jun 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी23-तमन्ना। स्रोत : परिजन
विज्ञापन

विज्ञापन
उचाना। उचाना खुर्द की बेटी तमन्ना अपने अथक परिश्रम और संकल्प से मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 28 मई को उन्होंने पासिंग आउट परेड पूरी की।
तमन्ना के पिता जगदेव सिंह एक साधारण किसान हैं। तमन्ना की ट्रेनिंग मुंबई में पूरी होने के बाद अब नियुक्ति कोलकाता में हुई है। वह अपने मामा के यहां गुरुग्राम में रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाड़न खाप के मीडिया प्रभारी शिवदेव ने बताया कि तमन्ना की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे उचाना खुर्द गांव और जींद जिले के लिए भी प्रेरणा है। एक किसान परिवार से निकलकर सैन्य सेवा में अधिकारी स्तर तक पहुंचना हर उस युवा के लिए मिसाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें