13जेएनडी28: उचाना कलां का बदहाल पार्क। संवाद
उचाना। उचाना कलां में बना पार्क बदलहाल बना हुआ है। कस्बे के लोगों ने पार्क के सुंदरीकरण, पार्क में झूले लगाने समेत अन्य सुविधाएं मुहैय्या करवाने की मांग नपा प्रशासन से की। उचाना कलां के लोगों को पार्क की सौगात 27 मई 2012 को मिल गई थी। जन स्वाथ्य विभाग द्वारा पार्क का निर्माण कराया गया था। काफी सालों तक जन स्वास्थ्य विभाग पार्क की देखभाल करता था। अब काफी समय से नगर पालिका के अधीन पार्क है। पार्क में जो गेट लगे है वो टूटे होने के चलते बेसहारा पशु पार्क में आते-जाते है।
कस्बे के सतीश, राजेंद्र, मुकेश ने कहा कि पार्क करीब 12 साल पहले बनाया गया था। पार्क की शुरूआत में यहां पर पौधे लगाए गए थे तो झूले, फव्वारे लगाने के साथ-साथ पार्क में बीच में झील बनाने की प्लॉनिंग भी थी। कुछ समय के बाद पार्क बदहाल होने लगा। पार्क की देखभाल नहीं होने से यहां पर जो घास लगाई गई वो खराब होने लगी। जो पौधे लगाए गए थे उन्हें बेसहारा पशु उखाड़ गए। नगर पालिका एरिया में एक ही पार्क है जो बदहाल है। उन्होंने कहा कि पार्क तो बना दिया है लेकिन आजतक पार्क में न तो झूले लगे है न ही फव्वारे यहां पर लगाए गए है। पार्क में पेड़, पौधें नहीं लगे है तो न ही घास उगी हुई है। सुबह, शाम यहां सैर को आने वाले लोगों को पार्क में जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो नहीं मिल रही है। नगर पालिका सचिव अरविंद ने कहा कि पार्क को लेकर दिव्य नगर योजना के तहत प्रोपजल भेजा गया है।