फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निरस्त किए गए पात्र मजदूरों के पंजीकरण को बहाल करने की मांग को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
13जेएनडी35: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन और मनरेगा मजदूर यूनियन ने वीरवार को संयुक्त रूप से भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले मजदूर पिल्लूखेड़ा की नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मजदूरों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रणबीर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के जिला जींद कन्वीनर कामरेड पाल सिंह ने बताया कि निरस्त किए गए पात्र मजदूरों के पंजीकरण को बहाल किया जाए। वैध आवेदनों पर लाभ दिया जाए, भ्रष्टाचारी अफसरों की जांच की जाए। वर्क स्लिप को प्रमाणित करने का अधिकार रजिस्टर्ड यूनियनों को दिया जाए। पिल्लूखेड़ा ब्लॉक की इकाई के कन्वीनर हवासिंह ने कहा कि मजदूरों के पंजीकरण को ब्लॉक कर दिया जा रहा है और लाभ के फार्म को नष्ट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्टाचारी अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और मजदूरों की न्याय संगत मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन की इस कड़ी में 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर कुरूक्षेत्र के पिपली में सीएम आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश कुमार, हवासिंह, सुमन, जय नारायणए, कुलदीप, मंगतू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें