फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार पर बाइक सवार दो युवकों ने अंधाधुंध चलाईं गोलियां, तीन लगीं

विज्ञापन
शराब ठेकेदार संजू राणा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव मुआना निवासी शराब ठेकेदार संजय उर्फ संजू राणा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना करनाल रोड स्थित जयसिंहपुर गांव के पास हुई है। संजू राणा कार में सवार था, जिसे तीन गोलियां लगी हैं। गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए। संजू राणा के साथ कार में दो और युवक सवार थे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल संजू राणा को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना करनाल-असंध पुलिस को दे दी गई है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी असंध रमेश चंद के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के आठ खोल बरामद किए हैं। वहीं थाना प्रभारी जगबीर सिंह की टीम के साथ पुलिस की टीमें आरोपियों की लोकेशन ढूंढ रही है।
विज्ञापन

कई जिलों में करता है शराब का कारोबार
संजू राणा हरियाणा के कई जिलों में शराब का कारोबार करता है। कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में शराब कारोबार करनेेे के बाद असंध-करनाल में भी ठेकों में हिस्सेदारी है। उस पर हुई फायरिंग से पुलिस कई पहलू पर काम कर रही है।
हत्या मामले में दस साल की सजा काट चुका है राणा
संजू राणा की कॉलेज हिस्ट्री जानी जाए तो वह छात्र संघ की राजनीति करना था। 1997 में कॉलेज प्रधान के चुनाव के दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या कर दी थी। छात्र संघ में हुई कहासुनी के दौरान दूसरे गुट के युवक सफीदों के नागरिक अस्पताल के सामने देवेंद्र के मेडिकल स्टोर पर बैठते थे। इस दौरान दूसरे गुट में शामिल संजू राणा और उसके साथियों ने विपक्ष के गुट पर मेडिकल स्टोर पर हमला कर दिया था। इस हमले में चाकू लगाने से देवेंद्र की मौत हो गई थी। इसके बाद संजू राणा को 14 साल की सजा सुनाई गई थी, जोकि दस साल बाद जेल से रिहा हो गया। उस पर 2004 व 2010 में दो बार हमले हुए। एक बार तो दो युवकों ने पुलिस ड्रेस में गांव में हमला किया। इसके बाद संजू राणा ने गांव में बेसमेंट मकान बनाया। यहां वह तीन-चार गनमैन रखने के साथ-साथ बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर व स्कॉपियों गाड़ी भी रखनी शुरू की। शुक्रवार को वारदात के दौरान वह किसी दूसरे की गाड़ी में सवार था।

ठेकेदार की गाड़ी पर चलाई गई गोलियों के निशान।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें