फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में हादसा: बीमार चाचा को देखने जा रही थीं चाची-भतीजी, ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

Sat, 03 Jul 2021 06:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)। 

सार

34 वर्षीय अंशुल और उसकी चाची बिमला शनिवार सुबह स्कूटी पर बधाना गांव में रायसिंह से मिलने के लिए जा रही थी। रायसिंह बिमला का जेठ और अंशुल का चाचा था।
विज्ञापन
जींद में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद की दुर्गा कालोनी निवासी अंशुल व अर्बन इस्टेट निवासी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिमला की शाहपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बिमला रिश्ते में अंशुल की चाची लगती थी। शनिवार को दोनों बधाना गांव में बीमार चल रहे बिमला के जेठ रायसिंह से मिलने के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


शाहपुर गांव के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से स्कूटी टकराने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


दुर्गा कालोनी निवासी जलबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधु 34 वर्षीय अंशुल और उसकी चाची बिमला शनिवार सुबह स्कूटी पर बधाना गांव में रायसिंह से मिलने के लिए जा रही थी। रायसिंह बिमला का जेठ और अंशुल का चाचा था। जब वह दोनों सुबह शाहपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर कुचल दिया। दोनों चाची भतीजी की ट्रक के नीचे कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि जलबीर के बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें