19जेएनडी14: पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
जुलाना। पुलिस ने व्यक्ति के हाथ से बैग चोरी करने के दो आरोपियों जोनी निवासी चिड़ी जिला रोहतक और सचिन निवासी फरमाणा खास को वार्ड नंबर 12 जुलाना से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की नगदी और कागजात भी बरामद कर लिए हैं।
देश खेड़ा गांव निवासी रामकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को वह एसबीआई बैंक जुलाना शाखा से चेक के माध्यम से 10 हजार रुपये निकलवाकर उप डाकघर के पास खड़ेे थे।
पीछे से आए एक युवक ने जबरन उनका हैंड बैग छीन लिया और पास ही खड़ी मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। संवाद