फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sat, 13 Jun 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

12 जून को किनाना निवासी 23 वर्षीय अनिल और 27 वर्षीय अभिषेक 12 जून को बाइक पर सवार होकर शहर में जा रहे थे। जब वे रानी तालाब पर पहुंचे तो रोडवेज बस ने उनकी बाइक को साइड मार दी। इसमें इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक बस समेत मौके से भाग गया। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने घायल अभिषेक की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कैनाल रेस्ट हाउस कालोनी निवासी रामानंद पटियाला चौक से शुक्रवार रात अपने घर जा रहा था। जब वह अपोलो रोड पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें रामानंद घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें