फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एपीके फाइल भेजकर दो लोगों से 2.59 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर दो लोगों को ठग लिया। फाइल खोलते ही दोनों के बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2.59 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भटनागर कॉलोनी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर को उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी गई थी। जैसे ही फाइल पर क्लिक किया कुछ समय बाद उनके बैंक खाते से 1.20 लाख रुपये निकल गए। खाते से रकम कटने का पता चलने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी।
वहीं, गांव दुर्जनपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को उनके मोबाइल पर एपीके फाइल आई थी। उन्होंने फाइल खोल दी। इसके बाद 20 से 24 सितंबर के बीच उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1,39,999 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों से हुई ट्रांजेक्शन और मोबाइल गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें