जींद। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में रेलवे एसपी ने जीआरपी थाना प्रभारी बलवंत सिंह समेत दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
गौरतलब है कि आठ जनवरी को गांव पौली में करंट से हुई बैल की मौत के मामले में इंटरसिटी एक्सप्रेस के काफी देर तक खड़े रहने तथा जीआरपी थाना प्रभारी के देरी से पहुंचने की गाज जीआरपी थाना प्रभारी बलवंत सिंह, सब इंस्पेक्टर मंगतराम पर गिरी है।
डीएसपी रेलवे की जांच के आधार पर रेलवे एसपी संगीता कालिया ने जीआरपी थाना प्रभारी बलवंत सिंह तथा सब इंस्पेक्टर मंगतराम को डयूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। हालांकि थाना प्रभारी ने बताया की जिस दिन यह घटना हुई वह एक एफआईआर के मामले में नरवाना गए हुए थे। जिसकी कागजी कार्रवाई उन्होंने खुद की थी। इसके चलते उनको इस बारे में समय पर सूचना नहीं मिली। जब उनको सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए थे।