फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind Accident: रोहतक-जींद हाईवे पर कार-ट्रैक्टर की भिड़त में मां बेटे की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Sun, 05 Feb 2023 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

किनाना गांव के पास शनिवार देर रात हादसा हुआ। पत्नी और बेटा घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ट्रैक्टर गलत दिशा में आ रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में

विज्ञापन


गांव लोहचब निवासी सुनील उर्फ सन्नी (34) दिल्ली के सुलतानपुरी में डीजे का काम करता है। कभी-कभी अपने गांव लोहचब में आ जाता था। सुनील की मां सरती देवी (68) गांव में ही रहती थी। शुक्रवार को सुनील अपनी पत्नी रीना तथा तीन वर्षीय बच्चे आयान के साथ अपने गांव आया था।

शनिवार रात को यह लोग अपने एक रिश्तेदार के यहां अशरफगढ़ गांव में रुके। रात को दो बजे यह लोग दिल्ली के लिए निकल गए। जब उनकी कार जींद-रोहतक हाईवे पर गांव किनाना के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से इनकी कार की सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इसमें सुनील और उसकी मां सरती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका तीन वर्षीय बेटा आयान तथा पत्नी रीना गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को रात को ही अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिए।
विज्ञापन


सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई अशोक की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अशोक ने कहा कि ट्रैक्टर चालक गलत दिशा से आ रहा था, इसी कारण यह दुर्घटना हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें