फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नरवाना में दो करोड़ की फिरौती का मामला, कार सवार दो बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़; 2 देशी पिस्तौल बरामद

Sat, 30 Nov 2024 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारी। इसमें पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। इसके बाद बदमाशों ने दो गोलियां पुलिस पार्टी की तरफ चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाशों की गाड़ी पर लगी मिलने के निशान मिले।
विज्ञापन
जींद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के नरवाना के विश्वकर्मा चौक के नजदीक शुक्रवार रात को सीआईए नरवाना व डीएसपी नरवाना के नेतृत्व में पुलिस की टीमों की मुठभेड़ व्यापारी से दो करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से हुई। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। दस लाख रुपये की फिरौती लेने के लिए व्यापारी को गोहाना से बुलाया गया था। बदमाशों ने पुलिस को देखकर मौके पर फायरिंग की तो इसमें पुलिस ने भी गोलियां चलाई। जो बदमाशों की कार को लगी।

विज्ञापन


इसके बाद बदमाश कार छोड़कर बिजली निगम के कार्यालय के साथ लगते जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो इसमें से एक तलवार और दो देशी पिस्तौल व दो मोबाइल भी बरामद हुए। फिरौती की राशि नरवाना शहर के विश्वकर्मा चौक पर दी जानी थी। डीएसपी नरवाना अमित भाटिया ने बताया कि गोहाना के एक व्यापारी सुनील वर्मा से दो बदमाशों ने दो करोड़ फिरौती 23 नवंबर को मांगी थी।

विज्ञापन


फिरौती की रकम नरवाना शहर के विश्वकर्मा चौक पर देनी थी। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। इसके बाद व्यापारी फिरौती देने के लिए दस लाख रुपये लेकर आया था। इस पर पुलिस की टीमें सूचना के आधार पर पहले से ही तैनात थी। जिन्होंने बदमाशों की घेराबंदी कर बदमाशों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने गोली चलाकर गाड़ी को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारी। इसमें पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। इसके बाद बदमाशों ने दो गोलियां पुलिस पार्टी की तरफ चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाशों की गाड़ी पर लगी मिलने के निशान मिले। बदमाश रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस मोबाइल व गाड़ी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें