जींद। धरोदी गांव निवासी हरदीप की 14 नवंबर को गांव गुरुसर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव कुरुसर निवासी मनजीत उर्फ काला और धरोदी निवासी सिया नैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
धरोदी निवासी कुलदीप ने सदर थाना नरवाना पुलिस को 14 नवंबर को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा भाई हरदीप उर्फ जडेजा गांव बेलरखां में जोगेंद्र ठेकेदार के पास शराब ठेके पर नौकरी करता था। 14 नवंबर को सुबह आठ बजे जोगेंद्र ठेकेदार का उसके पास फोन आया कि उसके भाई हरदीप को गुरुसर गांव में किसी ने गोली मार दी। वह गुरुसर पहुंचा तो शोभाचंद निवासी गुरुसर के मकान के सामने उसके भाई का शव पड़ा था। उसे पता चला कि मनजीत उर्फ काला गांव गुरुसर निवासी व चार-पांच अन्य लोगों ने उसके भाई को गोली मारी है। सदर थाना पुलिस ने मनजीत उर्फ काला को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब मनजीत उर्फ काला और गांव धरोदी निवासी सिया नैन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।