फोटो 17जेएनडी09-पुलिस गिरफ्त में ढाबे पर तोड़फोड़ करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
नरवाना। हरियल चौक स्थित एक मोबाइल फोन छीनने की वारदात का शहर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों सचिन और विशाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना शहर नरवाना प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि गांव बेलरखा निवासी संदीप ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह किसी कार्य से बाहर जा रहा था। इसी दौरान हरियल चौक के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर आरोपी भाग गए।
शिकायत मिलने के बाद थाना शहर नरवाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी उप निरीक्षक पवन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 जून को आरोपी सचिन निवासी हिसार रोड नरवाना, विशाल निवासी पंतराम नगर नरवाना और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने नाबालिग को नियमानुसार उसके पिता के संरक्षण में सौंप दिया।