फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योग शिविर में बच्चों को सूर्य नमस्कार का विशेष प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वुमेन ईरा फाउंडेशन की ओर से आयोजित 10 दिवसीय बाल योग शिविर में बच्चों को सूर्य नमस्कार का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के विभिन्न आयामों को सीखा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षकों सुमन दत्त एवं सरिका ने बच्चों को सूर्य नमस्कार की 12 अवस्थाओं का अभ्यास करवाया और इसके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। लचीलापन बढ़ता है और मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है। साथ ही यह संपूर्ण शरीर के व्यायाम का कार्य करता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होता है।
विज्ञापन


शिविर के दौरान बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और अनुशासन के महत्व से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को बताया कि योग केवल शारीरिक गतिविधि नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। बच्चों ने भी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें मोबाइल व अन्य डिजिटल उपकरणों की अधिकता से दूर रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन विकसित होता है।

उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिविर का भव्य समापन किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों की ओर से विभिन्न योग प्रस्तुतियां दी जाएंगी और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें