फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजमिस्त्री की हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। झांज कलां गांव में राजमिस्त्री ने मकान प्लास्टर करने मना कर दिया तो उसकी हत्या का प्रयास किया गया। सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान झांझ कलां गांव निवासी राहुल उर्फ गोलू और कर्मपाल उर्फ सोनू के रुप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव झांज कलां निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता है। 15 जनवरी की शाम को वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसी दौरान कार सवार गोलू और उसके साथियों ने उसे रोककर मकान प्लास्टर करने के लिए कहा। जब उसने समय के अभाव की बात कही तो उन्होेंने उस पर लेवा हमला कर दिया। इससे उसे काफी चोट आई। सदर थाना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर गोलू, सौरभ को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों राहुल उर्फ गोलू व कर्मपाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें