फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: गांव करसिंधु में पत्नी से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 06 Oct 2022 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रोमिला के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के उचाना के गांव करसिंधु में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रोमिला के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


करसिंधु गांव निवासी बलजीत ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 35 वर्षीय भाई राजेश की शादी वर्ष 2012 में भिड़ताना गांव निवासी प्रोमिला के साथ हुई थी जिससे उसको दो लड़की और एक लड़का है। शादी के बाद से ही प्रोमिला उसके भाई को परेशान करती थी। वह ताने देती थी कि उसकी शादी अनपढ़ के साथ कर दी जबकि वह पढ़ी लिखी है।

आरोप लगाया कि वह उसके साथ मारपीट करती थी तथा समय पर खाना भी नहीं देती थी। वहीं छह-सात महीने पहले प्रोमिला ने अपनी मां और भाई को बुलाकर उसके भाई की पिटाई करवा दी थी। इससे उसका भाई मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। एक अक्तूबर वह खेत में गया हुआ था तो उसकी बेटी ने फोन कॉल कर बताया कि उसका चाचा राजेश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और वह उल्टियां कर रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचा और उसे उचाना के निजी अस्पताल में पहुंचाया। उसके भाई राजेश ने बताया था कि रात को उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की थी और खाना भी नहीं दिया था। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

पांच अक्तूबर को राजेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला प्रोमिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें