फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की सबसे ऊंची हाटू चोटी पर फहराया 75 फीट का तिरंगा

विज्ञापन
पोली गांव में पहुंचने पर पर्वतारोहियों का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
हिमाचल की सबसे ऊंची हाटू चोटी पर फहराया 75 फीट का तिरंगा
विज्ञापन

- जींद के पोली गांव के पर्वतारोही अरुण शर्मा और प्रदीप ने गणतंत्र दिवस पर पाई सफलता, गांव पहुंचने पर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। जिले के गांव पोली निवासी पर्वतारोही अरुण शर्मा व प्रदीप ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमाचल की सबसे ऊंची 11,152 फीट हाटू चोटी पर 75 फीट का तिरंगा लहराकर कीर्तिमान अपने नाम किया है। गांव पहुंचने पर पर्वतारोहियों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। दोनों पर्वतारोही इससे पहले उतराखंड के चाइना पीक, महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी कलसुबाई, उतराखंड में स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर (तुंगनाथ) व चंद्रशिला पीक को फतेह किया है।
विज्ञापन

युवा नेता रोहित दलाल ने कहा कि दोनों पर्वतारोहियों द्वारा कीर्तिमान स्थापित करना अपने आप में गौरव की बात है। परिवार ही नहीं बल्कि पूरे हलके के लिए यह गौरव की बात है। सरपंच सुंदर सिंह ने कहा कि गांव के युवाओं ने चोटी को फतेह करके गांव का नाम रोशन किया है, जिससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर रामराजी शर्मा, नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान अजमेर, राजेश, सुंदर सिंह, बलजीत मलिक, रामजुवारी, बलवान, सूरजभान आदि मौजूद रहे।

हिमालय की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराते पर्वतारोही अरुण शर्मा व प्रदीप। - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें