फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बॉक्सिंग स्पर्धा में चयन के लिए 18 को अर्जुन स्टेडियम में होंगे ट्रायल

Tue, 17 Jun 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 27 से 29 जून तक पंचकूला में होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन किया जाएगा। इसके लिए 18 जून को अर्जुन स्टेडियम में सुबह दस बजे खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष के अलग-अलग 10 किलोभार वर्ग की कैटेगरी में जिले से कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता है। प्रदेश भर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 440 खिलाड़ी भाग लेंगे। महिला व पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाना है। ऐसे में खेल विभाग ने प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारियों को 26 जून तक खिलाड़ियों का चयन कर पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भेजने के निर्देश दिए हैं।
जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि जिला स्तर पर जिन खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन होगा, वह खिलाड़ी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में राज्य में स्थापित विभागीय प्रशिक्षकों के केंद्र, निजी प्रशिक्षण केंद्र, शिक्षण संस्था और कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की ओर से अपने जिला से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे, जिसमें जिले का रिहायशी प्रमाण पत्र, बिजली का बिल/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/बैंक अकाउंट की कॉपी शामिल है। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि 18 जून को ही योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन स्टेडियम में सुबह 6 बजे पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।



इन भार वर्ग में होगा खिलाड़ियों का चयन

सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग कैटेगरी से खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसमें 45 से 48, 51 किलो, 54 किलो, 57 किलो, 60 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 75 किलो, 80 किलो और 80 से ज्यादा किलोभार वर्ग में खिलाड़ियों का चयन होगा। इसी प्रकार सीनियर पुरुष वर्ग में 47 से 50 किलो, 55 किलो, 60 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 75 किलो, 80 किलो, 85 किलो, 90 किलो और 90 किलो से ज्यादा भार वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें