फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गॉड सोसाइटी ने शुरू किया ब्यूटी पार्लर

Tue, 17 Jun 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी02: ईगराह गांव में निशुल्क ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ करते हुए चेयरपर्सन मनीषा रंधावा व म
विज्ञापन
जींद। महिला उत्थान के लिए गॉड कॉज स्माइल वेलफेयर सोसायटी ने ईगराह गांव में निशुल्क ब्यूटी पार्लर शुरू किया है। इसमें गांव की तकरीबन 40 युवतियां ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ले रही हैं। संस्था इससे पहले भी गांव में निशुल्क सिलाई सेंटर शुरू कर चुकी हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्य सुमन ने गांव में युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटर व ब्यूटी पार्लर खुलवाने का विकल्प युवतियों के सामने रखा था। इसमें युवतियों ने ब्यूटी पार्लर की मांग की। इसके चलते उन्होंने गॉड कॉज स्माइल वेलफेयर सोसाइटी की संचालक गीता कंडेला से मिलकर गांव में सेंटर शुरू करवाने की मांग की, ताकि गांव की लड़कियों व महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सके।
ब्लॉक समिति सदस्य की मांग पर संस्था ने रविवार को गांव में निशुल्क ब्यूटी पार्लर शुरू करवा दिया। इसका शुभारंभ जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा, महिला थाना प्रभारी मोनिका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें