फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्राम जल और सीवरेज समिति को पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
13जेएनडी05: खरकरामजी गांव में लगे ट्यूबवैल के उपकरणों की जांच करते हुए।
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल बर्बादी रोकने में ग्राम जल और सीवरेज समिति के सदस्यों को बुधवार को कई गांवों में जल और स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में समिति सदस्यों को बताया गया कि गांव के हर घर तक पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। कहीं पर भी पाइप लाइन लीकेज न रहे। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएग।
विज्ञापन


खरकरामजी गांव में खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने समिति के सदस्यों को सरपंच कविता देवी की अध्यक्षता में जागरूक किया। उचाना खंड में खंड समंवयक कुशल शर्मा ने गांव मखंड, ब्लाक जुलाना में खंड समन्वयक सोमलता सैनी ने गांव अनुपगढ़ व ब्लाॅक पिल्लुखेड़ा में खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल ने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाया। इनमें जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि गांव में पेयजल आपूर्ति का कार्य सही व सुचारू रूप से हो इसके लिए प्रत्येक गांव में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का गठन किया गया है। यह कमेटी पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पेयजल बर्बादी को राकने के लिए लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाए। विभाग द्वारा इन कमेटियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि यह गांव मेें पेयजल समस्या का समाधान कर सके। सीवरेज समिति के सदस्यों को स्वच्छ पेयजल के लिए फील्ड टेस्टिंग किट से पेयजल जांच की जानकारी दी। इसके साथ पेयजल समस्या समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1805678 की जानकारी भी ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को दी। जिला सलाहकार व सभी खंड समन्वयक ने गांव में जलघर व पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें