फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धुंध नेे रोकी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार, 6 ट्रेन देरी से पहुंची

विज्ञापन
13जेएनडी01-रेलवे जंक्शन पर टे्रन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। नवंबर में छाई गहरी धुंध ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मंगलवार और बुधवार को गहरी धुंध छाई, जिसका असर ट्रेनों पर भी पड़ा। लंबे रूट की ट्रेन अपने निर्धारित समय की बजाय देरी से चल रही हैं। वहीं, पैसेंजर ट्रेन भी 20 मिनट से आधा घंटा तक लेट हैं। 14623 पतालकोट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय की बजाय एक घंटे की देरी से जींद पहुंची। इसके अलावा 15733 फरक्का एक्सप्रेस भी 50 मिनट की देरी से जींद पहुंची।
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ जाने वाले 15909 अवध-असम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। इनके अलावा 16787 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से आई। वहीं, 12137 पंजाब मेल भी 50 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई और उन्हें धुंध में ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।

बॉक्स

स्टेशन पर शेड नहीं होने से आई दिक्कत

फिलहाल रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। इसको लेकर पुराने शेड और अन्य बैठने की जगह को तोड़ दिया है। ऐसे में यात्रियों को अब बारिश, धुंध या धूप से बचने के लिए काफी दिक्कतें होती हैं। यात्री सुखदेव, अनिल, रामकेश, रामस्वरूप, बिमला, रोशनी, मूर्ति का कहना था कि अब धुंध का मौसम शुरू हो चुका है। इसका असर अब ट्रेनों पर भी दिखाई देगा, क्योंकि धुंध के कारण ट्रेन कई-कई घंटे लेट होंगी। अब स्टेशन पर ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ेगा। स्टेशनों पर धुंध या बारिश से बचने के लिए शेड नहीं है। जो दो शैड हैं, वह टिकट घर से दूर हैं। एक और तीन प्लेटफाॅर्म वाला शेड तो बिल्कुल आगे है। वहीं, प्लेटफाॅर्म नंबर-4 वाला शेड के नीचे जाने के लिए फुट ओवरब्रिज से जाना पड़ता है लेकिन दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर-3 पर आती हैं। इसलिए वह शेड उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन


बॉक्स

04431 पैसेंजर दिल्ली की बजाय जींद से चली

जींद जंक्शन पर रोजाना शाम छह बजकर 55 मिनट पर आने वाली 04431 पैसेंजर मंगलवार को दिल्ली से नहीं आई। इस ट्रेन को जींद से ही जाखल के लिए चलाया गया। इस ट्रेन का जींद से चलने का समय सात बजे है, लेकिन इस ट्रेन को आठ बजकर 15 मिनट पर जींद से रवाना किया गया। जब यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों को ट्रेन के देरी से चलाने का कारण पूछा तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


वर्जन

धुंध छाने का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। कुछ ट्रेन अपने निर्धारित समय से कुछ मिनट ही लेट हुई हैं।

-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें