06जेएनडी 27: पटवार भवन में काली पट्टी बांधकर काम करते पटवारी। स्रोत : पटवारी
- फोटो : katra news
जींद। पटवार भवन में सोमवार को प्रशिक्षु पटवारियों के वेतन की मांग व प्रशिक्षण अवधि को नौकरी में जोड़े जाने की मांग को लेकर काली पट्टी बांध कर रोष जताया। इसको लेकर पहले भी पटवारी मुख्यमंत्री व विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन दे चुके हैं।
द राजस्व पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सूबे सिंह ने बताया कि प्रशिक्षु पटवारियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में सोमवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। अब नौ अक्टूबर को सांकेतिक धरना सरकार के खिलाफ दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो पटवारी व कानूनगो काली दिवाली मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी ने नवनियुक्त पटवारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सात जनवरी को नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि में पूरा वेतन, प्रशिक्षण अवधि को सेवा अवधि मानने, प्रशिक्षण अवधि को डेढ़ साल की बजाए एक साल करने की घोषणा की थी।
इसके बावजूद उसका नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया है। इस कारण पटवारियों की परीक्षा लेना भी संभव नही हो पा रहा है। इससे पटवारियों में गहरा रोष है। नौ अक्टूबर को एक दिन का सांकेतिक धरना देकर डीसी कार्यालय में सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा।