06जेएनडी26-प्रवर चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देते बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत कर्मचा
- फोटो : katra news
जींद। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी 25 अक्तूबर से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की आनॅलाइन रिपोर्ट और अन्य किसी भी प्रकार की ऑनलाइन एंट्री करने के कार्य बंद करेंगे। छह नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख धरना और प्रदर्शन करेंगे।
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर इस आशय से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएचसी जुलाना, उचाना, मुआना व अलेवा के प्रवर चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर अग्रिम रूप से अवगत करवाय।
राज्य उप प्रधान सुदेश कुमारी, जिला प्रधान प्रदीप लाठर, सचिव गुरनाम सिंह व अमरजीत ने बताया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संसाधन उपलब्ध करवाए बिना बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने निजी मोबाइल से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट को ऑनलाइन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
कुछ अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए सरकार को गुमराह करके कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने पर तुले हुए है। पहले अपने निजी मोबाइल में जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति लगाने के गैर कानूनी आदेश देकर चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्यवाही की धमकी दी गई थी।
उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर से ऑनलाइन कार्याें को बंद करेंगे वहीं छह नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।