फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में NH-352 पर दर्दनाक हादसा: कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत

Thu, 30 Oct 2025 10:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद)

सार

हादसे की सूचना मिलते ही गतौली चौकी प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत सामान्य अस्पताल जींद भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-352 पर जुलाना से जींद मार्ग पर बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 22 वर्षीय गगनदीप के रूप में हुई है, जो जींद निवासी था। जानकारी के अनुसार, गगनदीप खरखोदा में एक फास्ट फूड कैफे चलाता था और बुधवार शाम वह अपनी कार में सवार होकर जींद लौट रहा था। जब वह सुंदर ब्रांच नहर के पास पहुंचा तो अचानक उसकी कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गतौली चौकी प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत सामान्य अस्पताल जींद भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें