08जेएनडी23 : ट्रैफिक नियमों बारे जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल भीम सिंह। संवाद।
नरवाना। गांव भाना ब्राह्मणा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और नशे की हालत में गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए जिसमें बच्चों ने भाग लिया।
संतोष कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा विद्यालय में आकर बच्चों को दी गई जानकारी उनके भविष्य के लिए बेहद उपयोगी है। इस मौके पर एचजीएच पवन, एचजीएच विजय संधू और एचजीएच परवीन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल संतोष कुमारी ने की।
बाॅक्स
आज के सेमिनार से मैंने जाना कि हेलमेट न पहनना कितनी बड़ी गलती हो सकती है। अब मैं घर वालों को हमेशा हेलमेट लगाने के लिए कहूंगी। –शोभा, छात्रा
बाॅक्स
पहले मुझे लगा कि ट्रैफिक नियम सिर्फ बड़े लोगों के लिए होते हैं लेकिन आज समझ आया कि सड़क पर हर किसी को नियमों का पालन करना चाहिए चाहे वो पैदल यात्री ही क्यों न हो। –वंदना, छात्रा
बाॅक्स
हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने बहुत सरल भाषा में समझाया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। मैं अब ट्रैफिक सिग्नल और नियमों पर और ध्यान दूंगी। –साक्षी, छात्रा
08जेएनडी23 : ट्रैफिक नियमों बारे जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल भीम सिंह। संवाद।