फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों में दुकानदार को गोली मारने के विरोध में व्यापारियों ने डेढ़ घंटे तक बंद रखा बाजार

विज्ञापन
दुकानदारों को समझाते सिटी थाना प्रभारी देवीलाल। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गल्ले में रखे रुपये नहीं देने पर बाइक सवार चार युवकों द्वारा किराना दुकानदार को गोली मारने के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकानों को बंद करके रोष जताया। करीब डेढ़ घंटे तक दुकानें बंद रहीं। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद दुकानदारों ने दुकानें खोल दीं।
विज्ञापन

जानकारी के लिए वीरवार रात करीब आठ बजे किराने की दुकान चलाने वाले रोहताश के पास मोटरसाइकिल पर सवार हो कर चार युवक आए और पिस्तौल के बल पर गल्ले में रखे पैसों की मांग करने लगे। इस पर दुकानदार और लुटेरों के बीच झड़प हो गई। लुटेरे रोहताश पर गोली चलाने लगे। रोहताश ने युवकों का सामना किया और दुकान में रखे ढिब्बे उठाकर उन्हें मारने शुरू कर दिए। तभी एक गोली रोहताश की बाजू से आर-पास हो गई। आखिर लुटेरे वहां से खाली हाथ ही भाग खड़े हुए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल रोहताश को सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। फिलहाल रोहताश का इलाज चल रहा है।
गांव सहानपुर निवासी 45 वर्षीय रोहताश कई सालों से घोड़ापुरी में किराना पर दुकान लेकर हलवाई का भी काम करते हैं। दुकानदार को बदमाशों द्वारा गोली मारने के रोष स्वरूप ही व्यापारियों ने शुक्रवार को दुकानों को डेढ़ घंटे तक बंद रखा। पुलिस द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद ही दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
शुक्रवार को पुलिस ने जींद से एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पहले सर्च के दौरान फायर की गई गोलियों के खोल ढूंढने से नहीं मिले, लेकिन बाद में पुलिस ने दुकान से गोली के दो खोल बरामद कर लिए। थाना प्रभारी देवीलाल ने कहा कि चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी पहचान की जा रही है। फिलहाल आस-पास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जुटाया जा रहा है।
बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे युवक
रोहताश पर हमला करने वाले युवक पूरी तैयारी के साथ आए थे। किसी भी आपात स्थिति के लिए उनके पास रणनीति रही होगी। यही कारण है कि वे वारदात को अंजाम देने के लिए बिना नंबर की बाइक पर आए थे।
विधायक ने दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम
कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने दुकान पर जाकर व्यापारियों से बातचीत की। साथ ही दुकानदार के परिजनों से बात करके रोहताश का हालचाल पूछा। इस दौरान सफीदों में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई। विधायक ने कहा कि अपराध रोकने में सरकार और पुलिस पूरी तरह से विफल है। यह सब प्रदेश में लागू की गई गलत नीतियों के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि 36 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे व्यापारियों के आंदोलन में उनका साथ देंगे।

दुकानदार को गोली मारने के रोष में बाजार बंद के चलते बंद की गई दुकानें।- फोटो : Jind

दुकानदारों से मिलने पहुंचे विधायक सुभाष गांगोली।- फोटो : Jind

सीसीटीवी कैमरे में कैद वीरवार रात में दुकानदार रोहताश को गोली मारते युवक।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें