फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ ली

विज्ञापन
25जेएनडी08-संगतपुरा में महिलाओं को बेटी बचाने-बेटी पढ़ाने की शपथ दिलाती एमपीएचडब्यू रीना रानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। संगतपुरा गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को कई जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला सशक्तिकरण और पीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सभा का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करना था। महिलाओं को बेटी बचाने और बेटियों को पढ़ाने की शपथ दिलाई गई। एमपीएचडब्ल्यू रीना रानी और ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। आज देश की बेटियां अंतरिक्ष से लेकर सेना तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। यदि बेटियों को उचित अवसर और शिक्षा मिले तो वे परिवार और समाज का नाम रोशन करती हैं। माता-पिता बेटा-बेटी में भेदभाव न करें। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान समाज में जागरूकता फैलाने और गिरते लिंग अनुपात को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें