फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को अंग्रेजी साहित्य के बारे में बताया

विज्ञापन
20जेएनडी24-सीआरएसयू में आयोजित सेमिनार में संबोधित करते हुए वक्ता। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ रिसोर्स पर्सन प्रो. विकास शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि रोमांटिसिज्म अंग्रेजी साहित्य में एक विशेष युग था, यह एक ऐसा युग है, जिसने साहित्य को भावनाओं, कल्पनाओं और प्रकृति के प्रति नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रोमांटिसिज्म 18वीं सदी के अंत और 19वीं सदी की शुरुआत में एक साहित्यिक, कलात्मक और बौद्धिक आंदोलन के रूप में उभरा। यह औद्योगिक क्रांति और यथार्थवाद के प्रभावों के विरुद्ध एक विद्रोह के रूप में देखा जा सकता है। रोमांटिसिज्म ने न केवल साहित्य बल्कि कला, संगीत और दर्शन पर भी गहरा प्रभाव डाला। इस युग ने व्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रकृति और मानवीय अनुभवों को महत्व दिया।
डीन एकेडमिक अफेयर्स एवं चेयरपर्सन प्रो. एसके सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार आयोजित किए जाने वाले सेमिनार विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ाता है। सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार के सेमिनार में भाग लेकर अपने ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. ममता ढांडा, डॉ. अपूर्वा, डॉ. संदीप पान्नू, डॉ. कपिल, डॉ. आनंद, डॉ. सीमा, डॉ. अंशुल, डॉ. अनूप, डॉ. जयेश, अनु मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें