20जेएनडी13: विधायक देवेंद्र अत्री को सम्मानित करते हुए बीसी समाज के लोग। संवाद
उचाना। बीसी समाज के लोगों ने उचाना विधायक देवेंद्र अत्री को सम्मानित किया। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि बीसी समाज के लोगों को कहा कि सब मिलकर उचाना को विकसित उचाना बनाने का काम करेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है।
जो भाजपा का संकल्प पत्र चुनाव में था उसके वायदे पूरे करने की शुरुआत सीएम नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के बाद शुरू कर दी है। हरियाणा के इतिहास के विकास पुरूष सीएम नायब सिंह सैनी जिस गति से काम कर रहे है साबित होंगे। इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल, भाजपा उचाना मंडलध्यक्ष सतीश जांगड़ा, धर्मबीर कश्यप मंडलध्यक्ष बीसी मोर्चा, रामदिया पांचाल पूर्व पार्षद, डॉ. राजेश, राजबीर जांगड़ा, सत्यनारायण वर्मा, धर्मबीर सैन, डॉ. ओमप्रकाश, पालेराम कश्यप, बबल धीमान, प्रवीण जांगड़ा, सतीश पांचाल मौजूद रहे।