23जेएनडी13: राजकीय महाविद्यालय में आयोजित योगशाला में भाग लेती छात्राएं। संवाद
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य वीना कुमारी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर आयुष योग सहायक नीलम देवी ने शिरकत की। मंच संचालन सुमन खटक, डाॅ. मनोज व डाॅ. अमरदीप ने किया।
योग सहायक नीलम ने छात्राओं को योग व कसरत का महत्व तथा मासिक धर्म में योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य वीना कुमारी ने छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. सुनेत रानी ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ के तहत छात्राओं के स्वास्थ्य, कौशल, अधिकार एवं कर्तव्य, कानूनी अधिकारों संबंधित कार्यशाला समय-समय पर करवाते रहते हैं। ताकि छात्राओं का चहुंमुखी विकास हो सके।