फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचारों को परखकर ही ढूंढा जा सकता है समाधान : घोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। नगर के राजकीय पीजी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित की जा रही साप्ताहिक वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डाॅ. तनाशा हुड्डा ने की। प्रशिक्षक के तौर पर सुदीप घोष ने शिरकत की।
विज्ञापन

सुदीप घोष ने छात्रों को क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विचारों को तार्किक तरीके से परखकर ही समस्याओं का प्रभावी समाधान ढूंढा जा सकता है। अगर यह कौशल बच्चे अच्छी प्रकार से सीख लें तो यह उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में अहम भूमिका निभाने का कार्य करेगा। डाॅ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि सात दिवसीय वर्कशॉप में सीखे गए कौशल से बच्चे अपना भविष्य संवारने में कामयाब होंगे। यह वर्कशॉप छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी और उनके ज्ञान व क्षमताओं में निश्चित तौर पर बढ़ौतरी होगी। प्लेस्मेंट सेल के इंचार्ज प्रो. प्रदीप मान ने कहा कि वर्कशॉप के माध्यम से छात्रों की सोचने और समस्याओं को हल करने की क्षमता को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रो. प्रदीप मान, डाॅ. रूचि भारद्वाज व डाॅ. राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें