फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो माह से बंद पड़े शौचालय, खोलने के निर्देश

विज्ञापन
28jjrp12- बेरी के ​शिव चौक पर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते जिला नगर आयुक्त डॉ. 
विज्ञापन
बेरी। स्वच्छता अभियान के तहत बेरी में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वीरवार सुबह करीब 8 बजे जिला नगर आयुक्त डॉ. सुशील कुमार बेरी नगर पालिका पहुंचे। पालिका नगर पालिका सचिव पूजा और कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब के साथ-साथ उन्होंने लाला राम स्वरूप पार्क व बाजार में सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

यहां गांव बाघपुर निवासी नरेश ने कहा कि साहब पार्क में लोग सैर करने के लिए आते हैं लेकिन यहां पार्क में तो पिछले 2 माह से शौचालय बंद पड़े हैं। कई बार पालिका अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने पालिका के कनिष्ठ अभियंता को तुंरत प्रभाव से शौचालय को खुलवाने के लिए कहा।
पार्क का जायजा लेने के बाद बेरी के शिव चौक पर पहुंचे तो वहां दुकानदारों ने कई-कई फीट अतिक्रमण किया हुआ था तो जिला नगर आयुक्त भड़क गए और वहां मौजूद पालिका अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा दाेबारा अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


दुकानदारों से पूछा सफाई समय पर हो रही
जिला नगर आयुक्त सफाई का निरीक्षण करने के लिए बाजार पहुंचे तो उन्होंने एक दुकानदार से पूछा की सफाई कर्मी हर रोज आ रहे हैं। इस पर दुकानदार ने कहा कि सफाईकर्मी तो रोज आ रहे हैं लेकिन शहर में नालियों की सफाई पिछले कई महीनों से नहीं हो रही। इस पर जिला नगर आयुक्त ने पालिका अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रुटीन में चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
शिव चौक पर अतिक्रमण को लेकर जिला नगर आयुक्त से बात की गई तो उन्होंने माना कि दुकानदारों ने कई-कई फीट दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान रूटीन में चलाया जाएगा। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

वर्जन
स्वच्छता अभियान को लेकर बेरी शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया था। इसमें कुछ खामियां मिली। इसमें पालिका अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण को लेकर पालिका अधिकारियों को कहा गया है कि अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान रूटीन में चलाया जाए। खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए।
-डॉ. सुशील कुमार, जिला नगर आयुक्त, झज्जर

28jjrp12- बेरी के शिव चौक पर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते जिला नगर आयुक्त डॉ. 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें