फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार पर चर्चा

विज्ञापन
28jjrp02- बीईओ कार्यालय में आयोजित खंड परियोजना कार्यान्वयन इकाई (बीपीआईयू) की समीक्षा बैठक को 
विज्ञापन
झज्जर। खंड झज्जर में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए खंड परियोजना कार्यान्वयन इकाई (बीपीआईयू) की समीक्षा बैठक का आयोजन बीईओ कार्यालय में किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रूपिंदर नांदल ने की।
विज्ञापन

बैठक में जिला निपुण समन्वयक झज्जर डॉ. सुदर्शन पूनिया ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी हितधारकों की ओर से की गई स्कूल निरीक्षण विजिट के विस्तृत आंकड़े प्रस्तुत किए।
डॉ. पूनिया ने सर्वेक्षण की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया और सुझाव दिए कि स्कूल भ्रमण के दौरान कमजोर योग्यताओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। गणित में पैटर्न, स्टेटमेंट प्रश्न, बंडलों से गिनती और मुद्रा संबंधी प्रश्नों पर अतिरिक्त कार्य करने पर जोर दिया। हिंदी विषय में मौखिक पठन प्रवाह (ओरल रीडिंग फ्लुएंसी) पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी माह में दूसरी एवं तीसरी कक्षा के प्रत्येक छात्र का एक विस्तृत आकलन किया जाएगा और इसकी तैयारियों पर त्वरित गति से काम करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी रूपिंदर नांदल ने सभी प्रतिभागियों से टीम के रूप में कार्य करने और छात्रों के सीखने के स्तर को बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार संभव है। बैठक में संपर्क फाउंडेशन के जिला समन्वयक अमित कुमार, एबीआरसी, बीआरपी ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें