19जेएनडी09: रानी तालाब के सामने बने शौचालय को तोड़ते हुए। संस्था
- फोटो : katra
जींद। रानी तालाब परिसर मे बनाए गए शौचालय को पीडब्ल्यूडी विभाग ने जेसीबी मशीन की सहायता से गिरा दिया। निर्माण के बाद से शौचालय बदहाल था। रानी तालाब के सौंदर्य को भी बिगाड़ रहा था। शौचालय के हटने से रानी तालाब का नजारा भी साफ देखने को मिलेगा।
अर्जुन स्टेडियम तथा नेहरु पार्क के साथ शौचालयों का निर्माण जन सुविधा के लिए किया गया था। वहीं रानी तालाब के पानी चैनल को भी साफ किया गया है, ताकि पानी चैनल से रानी तालाब में पहुंच सके।
डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने रानी तालाब के साैंदर्य को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे। रानी तलाब पर बना शौचालय इसमें बाधा बना हुआ था। इसका उपयोग भी नहीं हो पा रहा था। शौचालय के कारण रानी तालाब का नजारा भी दिखाई नही दे रहा था। रानी तालाब के बीच बने मंदिर के चलते शौचालय से लोगों की भावनाएं भी आहत हो रही थी। बुधवार को पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी की सहायता से शौचालय को गिरा दिया। वहीं अन्ना टीम में रानी तालाब में पानी पहुंचाने के लिए नगर परिषद कर्मियों के साथ चैनल का सफाई अभियान चलाया। मैन हाल की भी साफ सफाई की गई, ताकि पूरा पानी रानी तालाब में पहुंच सके। अन्ना टीम के सुनील वशिष्ठ ने बताया कि रानी तालाब से शौचालय को हटा दिया गया है, साथ ही चैनल की सफाई की गई है, ताकि पूरा पानी रानी तालाब में पहुंच सके। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन राजकुमार नैन ने कहा कि नगर परिषद की तरफ से उनको पत्र मिला था। इसके लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है। शौचालय को तोड़ दिया गया है।