19जेएनडी03: जिला कारागार में आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में चिकित्सकों से बातचीत करती सीजेएम मोनिक
- फोटो : katra
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर व जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 210 बीमार बंदियों व कैदियों की स्वास्थ्य जांच की। इसके बाद दवाइयां वितरित की गईं।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने बताया कि जेल लोक अदालत में दो मामले विचाराधीन रखे गए। इसमें से एक मामले का निपटारा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत महीने के पहले बुधवार व तीसरे बुधवार को लगाई जाती है। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों हवालातियों को उनके केसों में आ रही मुश्किलों को सुना व समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी।
स्वास्थ्य जांच शिविर में फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, डेंटल हाईजीनिस्ट, ईएनटी व काउंसिल की ओर से लगभग 210 बीमार पुरुष व महिला बंदियों व कैदियों का पूर्ण चेकअप व टेस्ट किए। इसके बाद दवाइयां भी वितरित की गईं।