जींद। जिले में टीकाकरण अभियान के पहले दिन सिर्फ 156 लोगों वैक्सीन लगाई गई। सेंट्रलाइजेशन सर्वन डाउन होने के कारण पहली सूची में शामिल लोगों तक संदेश नहीं पहुंच सका। अब सोमवार को होने वाला टीकाकरण को रद्द कर लिया गया है। इस दौरान केवल नागरिक अस्पताल जींद में 100 स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत तौर पर बुलाकर टीका लगाया जाएगा।
टीकाकरण अधिकारी डॉ. नवनीत ने कहा कि सोमवार को 300 लोगों को टीकाकरण किया जाना था लेकिन सर्वन डाउन होने से कुछ दिक्कतें आई हैं। इस पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि सोमवार को केवल नागरिक अस्पताल जींद में ही टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. नवनीत ने कहा कि सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में सभी एसएमओ व स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है ताकि टीकाकरण अभियान को गति दी जा सके। जिन लोगों को शनिवार को टीका लगाया गया था, उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। कुछ लोगों को आम टीकाकरण पर होने वाली परेशानी जैसे सूजन, दर्द की समस्या जरूर हुई है।
कोरोना : 833 सैंपल जांच में चार की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव
जिले में कोरोना के खात्मे के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में 833 सैंपल जांच में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं सात लोगों के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 5166 पर पहुंच चुका है जबकि 5030 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 83 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 53 सक्रिय मरीज है। इनमें से 12 मरीज नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं।