फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने का 80 फीसदी कच्चा भोजन लें : सूर्यदेव

Sat, 08 Mar 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी25-सीआरएसू में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में योग विज्ञान विभाग की तरफ से आयोजित साप्ताहिक कार्यशाला में समग्र स्वास्थ्य के लिए शुक्रवार को प्राकृतिक चिकित्सा का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि सूर्यदेव आर्य और आर्य प्रवीन गोमत ने शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. सुमन ने मंच पर आमंत्रित करते हुए बताया कि सूर्यदेव आर्य 50 साल से योग टीचर हैं। सूर्यदेव आर्य ने बताया कि स्वस्थ रहने के सरल उपाय हैं। भोजन में वह लेना चाहिए जो लाभकारी है। हमें 80 प्रतिशत कच्चा भोजन और 20 प्रतिशत पका आहार लेना चाहिए। सभी रोगों का मूल कारण शरीर में विजातीय द्रव्यों का इकट्ठा होना है। इससे बचने के लिए विजातीय द्रव्यों का मल अवरोध कभी नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अभ्यंग के बारे में बताया। उन्होंने भाप स्नान, कटी स्नान, मिट्टी स्नान के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें