फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क सुरक्षा को लेकर एसडीएम जगदीशचंद्र ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sat, 08 Mar 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी13-सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम जगदीशचंद्र। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम जगदीश चंद्र ने लघु सचिवालय स्थित सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक ली। एसडीएम ने अधिकारियों को सड़क पर आमजन व वाहन चालकों की ओर से यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना और अनियंत्रित वाहन गति घटनाओं व सड़क हादसों का सबब बनती है। इसके अलावा सड़क पर गड्ढे, संवेदनशील नाकों, चौराहों व टी-प्वाइंट पर दिशा सूचक पट्टिका न होना भी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है। इसलिए सभी संबंधित विभाग के अधिकारी सड़क पर आवश्यक जगहों पर सूचित पट्टिका लगवाएं, अवैध कट्टों को बंद कराएं और सड़क पर हो रहे गड्ढों पर पैच वर्क का कार्य तुरंत करवाएं। उन्होंने वाहन चालकों से भी अनुरोध किया कि वे सफर के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशा करके वाहन न चलाएं और वाहन गति पर नियंत्रण रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें। बैठक में आरटीए सचिव आनंद बेनिवाल, ट्रैफिक एसएचओ शमशेर सिंह, एनएचएआई के टीम प्रभारी सुशील गौड़, जेई लोक निर्माण विभाग दर्शन कुमार, सिपाही दीपक और अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें