फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पत्नी की डिमांड से तंग आकर दी जान

Sat, 14 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पत्नी के बार-बार पैसों की मांग और और साला हरमीक सिंह की धमकियों से तंग आकर पति खुशवंत ने जहर निगलकर जान दे दी। घटना गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रेवर की है। इस मामले में घड़ी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके साले और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता सतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे (34) खुशवंत सिंह की शादी 21 जून 2021 को किरण दीप पुत्री साधा सिंह वासी माॅडल टाउन करनाल से की थी। शादी के कुछ दिन बाद किरण दीप कनाडा चली गई। जो पहले से ही कनाडा से पीआर है।
दो साल तक वहां वह अकेली रही। फिर खुशवंत विजिटर वीजा पर कनाडा चला गया। खुशवंत अपनी पत्नी किरण दीप के साथ कुछ दिन कनाडा रहा, लेकिन किरण दीप खुशवंत से हर रोज पैसे की डिमांड करने लगी।
विज्ञापन

उसने कई बार अपनी पुत्रवधू किरण दीप को पैसे भेजे। पैसे की बार-बार मांग करने पर खुशवंत अपनी पत्नी किरण दीप से परेशान रहने लगा। खुशवंत का साला हरमीक सिंह उसे फोन पर धमकियां देने लगा कि अपने लड़के खुशवंत को भारत वापस बुला लो नहीं तो उसकी टांगें तुड़वा देगा।
बाद में किरण दीप ने खुशवंत के खिलाफ कनाडा में पुलिस केस दर्ज करवा दिया था। फिर खुशवंत जमानत करवाकर भारत वापस आ गया। किरण दीप भी कनाडा से भारत आती-जाती रही है।
वह खुशवंत के साथ न रहकर बार-बार कनाडा चली जाती थी। इस बारे में कई बार पंचायतें होती रही। पंचायत में खुशवंत का ससुर पंचायती फैसला करने के लिए एक करोड़ रुपये की डिमांड करने लगा, जिससे खुशवंत सिंह काफी परेशान रहने लगा।
इसी परेशानी के चलते खुशवंत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गढ़ी थाना पुलिस ने किरण दीप, हरमीक सिंह और साधा सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें