फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का कारनामा: ट्राले के 10 टायर किए चोरी, ईंटों के सहारे खड़ा कर गए वाहन, मालिक के भी उड़े होश

Thu, 31 Jul 2025 10:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद

सार

गांव रोज खेड़ा में एक ट्राले के दस टायर और रिम चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित वाहन मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
ट्राले के टायर चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उचाना थाना क्षेत्र के गांव रोज खेड़ा में एक ट्राले के दस टायर और रिम चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उचाना मंडी निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी एफआईआर में बताया कि 29 जुलाई को उसने अपने ट्राले में दस नए टायर डलवाए थे। 

विज्ञापन


ट्राले का चालक रोजखेड़ा का रहने वाला है। इसलिए रात को वह ट्राले को अपने गांव ले गया। अगले दिन ड्राइवर को ट्राले को करनाल लेकर जाना था। इस दौरान रात में ही चोरों ने ट्राले के 10 टायर और रिम चोरी कर लिए। चोर ट्राले को ईंटों के सहारे खड़ा कर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें