फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने बातों में उलझाकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामराये गेट पर शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसकी सोने की अंगूठी निकाल ली और फरार हो गए। युवकों के जाने के बाद बुुजुर्ग को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। जानकारी मिलने केबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

भगत सिंह कॉलोनी निवासी नानक (66) किसी काम से सुबह 11 बजे के रामराये गेट के पास आए हुए थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पास आए और रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। इस दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार युवक भी आ गआ। तीनों युवकों ने नानक को बातों में इस प्रकार उलझाया कि उसे पता नहीं चला कि युवकों ने कब उसकी अंगुली से अंगूठी निकाल ली। अंगूठी निकालने के बाद युवक वहां से फरार हो गए। नानक ने उसने शोर मचाया पर वे भागने में कामयाब रहे। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को संभाला और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें