फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में फिर 12 लोग मिले कोरोना से संक्रमित, सफीदों एसडीएम कार्यालय दो दिन के लिए बंद

विज्ञापन
पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करती महिला स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 92 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इनमें से सफीदों एसडीएम ऑफिस में कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर भी शामिल है। इसके चलते एसडीएम कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जनसेवा आश्रम के 12 लोग भी शामिल हैं। इससे पहले भी इस आश्रम के 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिले में इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 1272 पहुंच गया है। अब तक जिले में कोरोना की वजह से 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 802 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 458 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी और वृद्धाश्रम के 12 लोगों के अलावा धमतान साहिब निवासी 7 वर्षीय बच्ची, हनुमान नगर नरवाना के 27 वर्षीय युवक, प्रेम नगर नरवाना के 26 वर्षीय युवक, पंजाबी चौक नरवाना के 36 वर्षीय युवक, हरिगढ़ गांव निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, टोडी खेड़ी निवासी 68 वर्षीय महिला व 42 वर्षीय महिला, डिडवाड़ा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, 24 व 25 वर्षीय युवक, रामनगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों के वार्ड नंबर 15 निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, रामपुरा निवासी 27 वर्षीय युवक, शिव कॉलोनी सफीदों निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों के वार्ड नंबर 17 निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, जींद के कुंदन सिनेमा के पास के एक ही परिवार के चार लोगों, इनमें 42 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय बच्ची तथा 12 वर्षीय बच्ची को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा कृष्णा कॉलोनी निवासी तीन, शिव कॉलोनी निवासी चार, जैन नगर निवासी एक, आशरी गेट निवासी तीन तथा अर्बन एस्टेट निवासी पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिविट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें