फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन युवकों ने आईटीआई छात्र पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर नरवाना के बसंत विहार के पास रंजिश में तीन युवकों ने आईटीआई छात्र डूमरखा निवासी विजय पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डूमरखा कलां निवासी विजय ने एफआईआर में बताया कि 27 मई शाम को वह पिता के दोस्त कमल सैनी को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में 50 हजार रुपये देने के लिए बाइक पर जा रहे थे। जब वह बसंत विहार के सामने पहुंचे तो वहां पहले से ही बाइक पर गांव डूमरखा कलां निवासी आशीष उर्फ अमन और उसके दो अन्य साथियों ने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया।
इसके बाद डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले में तीनों युवकों के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें