फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-थ्री-व्हीलर की टक्कर, चालक की मौत

Sun, 12 Oct 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अनूपगढ़ के निकट कार और थ्री-व्हीलर की टक्कर हो गई। दुर्घटना में थ्री-व्हीलर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जुलाना निवासी रणबीर (45) दस अक्तूबर को जींद आया था।
विज्ञापन


 शाम को जब वह थ्री-व्हीलर लेकर वापस घर जा रहा था तो गांव अनूपगढ़ के निकट तेज रफ्तार कार ने थ्री-व्हीलर में टक्कर मार दी। इसमें थ्री-व्हीलर चालक रणबीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शनिवार को उपचार के दौरान रणबीर की मौत हो गई। कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें