फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जरूरी दस्ततावेज नहीं होने पर सफीदों में तीन फैक्टरियां सील

Fri, 13 Mar 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी35: सफीदों में गोदाम को सील करते हुए प्रशासनिक अ​धिकारी। स्रोत: प्रशासन - फोटो : यूपीएससी पास करने वाले महेश कुमार का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
जींद। सफीदों फैक्टरी में अग्निकांड से हुई 10 मौत के बाद जिला प्रशासन गंभीर है। घटना के दो दिन बाद ही डीसी ने कमेटी बनाकर अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर सफीदों में तीन फैक्टरियों को सील कर दिया गया है। अब तक 10 अवैध फैक्टरियों को सील किया जा चुका है। जबकि 10 को नोटिस देकर एक सप्ताह में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सफीदों तहसीलदार राजेश गर्ग टीम के साथ शहर में अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई के लिए सुबह ही रवाना हो गए थे। उन्होंने जरूरी फैक्टरी से जुड़े जरूरी कागज नहीं मिलने पर तीन फैक्टरियों को सील किया। इसमें एक वार्ड 16 में भारदाने का गोदाम था। इसके अलावा एक कतरन की फैक्टरी तो जींद रोड पर एक गोदाम को सील किया। इसके अलावा तीन मिठाई की दुकानों की जांच की गई।
एक दुकान में बॉयलर से काम किया जा रहा था। दुकान पर सभी दस्तावेज मिले लेकिन फायर की एनओसी नहीं मिली। इसके चलते दुकान संचालक को एक सप्ताह में फायर एनओसी बनवाने के निर्देश दिए हैं। मिठाई की अन्य दुकानों को भी एक सप्ताह में दस्तावेज देने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन का दावा है कि जिले में कहीं भी अवैध फैक्टरियों को नहीं पनपने दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन प्रशासन की तरफ से अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई लगातार होगी। जब तक शहर में सभी अवैध फैक्टरी बंद नहीं हो जाती हैं। प्रतिदिन अभियान चलाकर जांच की जाएगी। वीरवार को तीन फैक्टरियों को सील किया है ताकि आमजन की जानमाल को खतरा न हो।-पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें