12जेएनडी40: पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना देते हुए रजत गौतम व प्रशासनिक अधिकारी। स्रोत: प्
जींद। सफीदों में अग्निकांड में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिजनों से वीरवार को विधायक रामकुमार गौतम के पुत्र रजत गौतम ने मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। निजी कोष से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा और डीएसपी गौरव शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों और रजत गौतम ने मीडिया से बातचीत करते हुए घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने डिग्गी मोहल्ला पहुंचकर मृत पूजा, सरिता, उषा आदि के पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त की।
रजत गौतम ने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाने की मांग करने का आश्वासन दिया। डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि हादसे की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।