फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद की तीन बेटियां आज कश्मीर में मनाएंगीं दिवाली

Sun, 19 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी16 : बागा बॉर्डर पर प्रदेश भर से पहुंची छात्राएं। स्रोत छात्रा
विज्ञापन
जींद। एक दीया देश के नाम का संदेश लेकर हरियाणा की बेटियों के साथ जींद के सीएसआरयू की तीन छात्राएं भी सोमवार को कश्मीर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगीं। 17 अक्तूबर को चंडीगढ़ स्थित राजभवन से 50 छात्राओं का दल रवाना हुआ।
विज्ञापन

सीआरएसयू के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि जन संचार विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की स्नेहा शर्मा, नैंसी नैन और आरती जांगड़ा को भेजा गया है। हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों की कुल 50 छात्राओं के दल में वे भी शामिल हैं। नैंसी नैन टीम लीडर हैं। छात्राओं का यह दल हरियाणा राजभवन से रवाना होकर जालंधर, जम्मू, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और श्रीनगर तक पहुंचेगा। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर वे सुरक्षा बलों से संवाद स्थापित कर देशभक्ति, एकता और सद्भाव का संदेश देंगी। यात्रा का समापन श्रीनगर में भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाकर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें