19जेएनडी20: जयंती देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए दीये जलाते श्रद्वालू। संवाद
जींद। धनतेरस को लेकर दिन में लोगों ने जमकर खरीदारी की तो वहीं शाम को शुभ मुहूर्त में लोगों ने विष्णु अवतार भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना जयंती देवी मंदिर में की। शाम को 06:41 बजे से शाम 07:53 बजे तक शुभ बेला में धन्वंतरि के पूजन को पूर्ण प्रशस्त समय माना गया। इसी समय के बीच लोगों ने पूजन-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घर व मंदिरों में माता महालक्ष्मी व कुबेर की भी पूजा की। पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि दीपावली पर्व का द्वितीय दिन नरक चतुर्दशी होता है।