31जेएनडी49: खाद के सैंपल लेते हुए एसडीओ बलजीत सिंह।
जींद। नकली डीएपी खाद बेचने के मामले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने नरवाना उपमंडल के हथो, फरैण कला एवं कर्मगढ़ गांव में किसानों के घर से नकली डीएपी बरामद हुआ है। इसमें कृषि विभाग को किसानों ने शिकायत दी थी। जिसके आधार पर क्यूसीआई व एसडीओ ने मौके पर जाकर जांच की। इसमें अधिकारियों को कट्टे की पैकिंग पर संदेह हुआ। जिससे खाद के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।
कृ षि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर नरवाना सदर थाना पुलिस ने सुदकैन खुर्द निवासी जगवंत उर्फ जग्गा, हथो निवासी जितेंद्र, सुदकैन खुर्द निवासी सुशील के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृ षि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने खाद के नमूने लिए और खाद -बीज व कीटनाशक के स्टॉक को सील कर दिया। हालांकि विभाग की टीम ने तीन किसानों के पास से 120 कट्टे डीएपी का मार्का लगे पकड़े हुए थे। डीएपी की प्रिंटिंग कट्टों पर न होकर बल्कि इनके ऊपर प्रिंट किया हुआ मिला था। इसमें उपनिदेशक ने कहा कि जिले में खाद की ब्लैक मार्केटिंग, टैगिंग, खाद के साथ अन्य वस्तुओं की जबरन बिक्री, निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री से डीलर बचें अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।